Saturday 8 June 2013



6 लाख की हवाला नकदी के साथ मुजाहिदीन के दो सदस्य गिरफ्तार
1 जून 2013 गांदरबल पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के दो सदस्यों को छह लाख हवाला राशि के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस के एक आलाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ के दौरान उसके बताए जाने पर एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ सख्ती बरते जाने पर बताया कि वो हवाला से लाए गए रुपयों को हिजबुल मुजाहिदीन संगठन तक पहुंचाया करता है। उसकी निशानदेही पर छह लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए। पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है।  पुलिस के आलाधिकारी इस मामले में कुछ और लोगों के गिरफ्तार होने की संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment