Monday 29 July 2013



कश्मीर में पुलिस और सेना पर पत्थर फेंकने के मिलते हैं 300 रुपए
 Jul 24, जम्मू। कश्मीर में बाहरी राज्यों के मजदूरों से पथराव कराया जाता है। बदले में उन्हें दिहाड़ी दी जाती है। इस काम को कुछ अलगाववादी नेता फाइनेंस करते है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि प्रदर्शनों को जारी रखा जा सके। यह राज अनंतनाग पुलिस के जरिए उजागर हुआ है। सोमवार रात गिरफ्तार दो मजदूरों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान यह जानकारी दी। पुलिस ने छह प्रदर्शनकारियों को पकड़ा। ये रामबन मामले में प्रदर्शन कर रहे थे। इनमें से दो मजदूर बाहरी राज्यों के निकले। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अफजल तथा पश्चिम बंगाल के मोहम्मद इब्राहिम के रुप में हुई। दोनों करीब 20 साल के हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्हें 300 रुपए की दिहाड़ी पर लगाया गया था। उन्हें सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक पथराव करना था। कश्मीर के सभी जिलों में मजदूरों को पथराव में लगाया जाता है।

No comments:

Post a Comment