Friday 28 June 2013



अमरनाथ यात्रा आतंकियो के निशाने पर
27, Jun, 2013,  नयी दिल्ली !  जम्मू कश्मीर मे आतंकवादी शुक्रवार से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को निशाना बना सकते है।     सरकारी सूत्रो से आज यहां मिली जानकारी के अनुसार गुप्तचर ब्यूरो . आई बी. . ने चेतावनी जारी की है कि आतंकवादी अमरनाथ यात्रा पर हमला कर सकते है।     आई बी के अनुसार संभव है कि पाकिस्तान र्समथित कुछ आतंकवादी सीमा पार कर जम्मू कश्मीर के स्थानीय लोगो मे घुलमिल गए हो। वे अमरनाथ की पवित्र गुफा के र्दशन के लिए जाने वाले यात्रियो को अपना निशाना बना सकते है।  इस बीच जम्मू से 563 महिलाओ और 37 बच्चो समेत 3157 तीर्थयात्रियो का जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हो चुका है।

No comments:

Post a Comment